सुनो, (मिट्टी बोल रही है…)” मैं वही मिट्टी हूँ जिसमें तुम नंगे पाँव खेले थे, जिसकी सोंधी खुशबू से तुम्हें नींद आ जाती थी, आज तुमने मुझे कंक्रीट के नीचे दबा दिया और पूछते हो — शांति कहाँ चली गई! “
याद है वह भारत? जहाँ खेत सिर्फ़ फसल नहीं उगाते थे, संस्कार उगाते थे, जहाँ हल की आवाज़ संगीत लगती थी और बांसुरी की धुन हवा में घुली रहती थी। यह वही भारत था जिसे दुनिया सोने की चिड़िया कहती थी, क्योंकि यहाँ दौलत मिट्टी से आती थी और मिट्टी की इज़्ज़त होती थी।
कहाँ चूक गए हम? हमने अपनी सास्वत संस्कृति को पिछड़ा कहा,सहज सादगी को गरीबी समझा और सेवा कर्म को कमजोरी। हम भिखारी बन गए पैसे के आगे हाथ फैलाकर और सोचा यही तरक्की है। पर सच यह है— तुम गरीब बनकर पैसा कमा रहे हो…
सुनो, एक कड़वा सच — जो आदमी ईमानदारी छोड़कर पैसा कमाता है वह पैसा बदले अपनी आत्मा बेचता है और जो आदमी सेवा के रास्ते पर चलता है वह भिखारी नहीं, भविष्य का राजा होता है। सज्जन बनो, सेवा करो, पैसा अपने आप आएगा। पैसा प्रकृति देती है, इंसान सिर्फ़ पात्र बनता है।
आओ, मिट्टी को फिर से उपजाऊ बनाएं। वह मिट्टी जो ज़हर से थक चुकी है, वह किसान जो अपमान से टूट चुका है, वह उपभोक्ता जो डर के साथ खा रहा है, हम उसे फिर से कहेंगे— डरो मत, हम लौट आए हैं...
प्रकृति कहती है — “तुम पैसा कमाना चाहते हो? कमाओ, पर मुझसे भागकर नहीं, मुझमें आकर कमाओ, जितना लोगे उतना मैं दूँगी, पर मुझे बिगारो मत, मुझे समझो।
यह मंच क्या है? यह मंडी नहीं, यह मंदिर है। यहाँ साग सिर्फ़ साग नहीं, फल सिर्फ़ फल नहीं, अनाज सिर्फ़ अनाज नहीं — यहाँ हर उपज प्रसाद है।
अब व्यापार ऐसे होगा — किसान देगा सम्मान के साथ, उद्योग बनाएगा ईमानदारी से, ग्राहक खरीदेगा विश्वास से। और पैसा? इतना आएगा कि संभालना सीखना पड़ेगा।
अंतिम पुकार — अगर तुम आज भी पैसे के पीछे पागल हो तो रुक जाओ। गलत रास्ता पकड़ लिया है। वापस लौट आओ। यहाँ पैसा भी है, और शांति भी, सम्मान भी है और आत्मा भी।
प्रकृति से वचन — हम फिर से मिट्टी को माँ मानेंगे, किसान को गुरु, और भोजन को पूजा मानेंगे।
Thank You Nature — We were lost, Now we are back, We love you
अंत नहीं — आरंभ।
बदलेंगे हम,बदलेगा हमारा देश। हम लौटेंगे — संस्कृति की ओर, प्रकृति की ओर, और खुद की ओर।


. आओ… वापस लौट चलें प्रकृति की गोद में, कभी सोचा है हम कहाँ आ गए? हम एक ऐसे समय में खड़े हैं जहाँ इंसान इंसान को खा रहा है, जहाँ बाजार बाजार को मार रहा है, जहाँ पैसा ऊपर चढ़ गया और इंसान नीचे गिर गया। आज फल में ज़हर है, सब्ज़ी में डर है, अनाज में मिलावट है और इंसान के मन में कपट और लालच है। हम जीत तो रहे हैं, पर क्या सच में हम जी रहे हैं?
. याद करो… हम कौन हैं। हम फैक्ट्री के बच्चे नहीं हैं, हम पैकेजिंग के बच्चे नहीं हैं, हम ब्रांड के बच्चे नहीं हैं, हम ब्रह्मांड के बच्चे हैं, प्रकृति के बच्चे हैं।
. हम मिट्टी से पैदा हुए, हवा में खेले, पानी से पले और सूरज की रोशनी में बड़े हुए।
. कहाँ गलती हो गई? जब हमने धरती को माँ नहीं, मशीन समझ लिया। किसान को अन्नदाता नहीं, सप्लायर समझ लिया और भोजन को प्रसाद नहीं, प्रोडक्ट समझ लिया। आज समाज में हर कोई दौड़ रहा है, एक-दूसरे को गिराकर, एक-दूसरे को कुचलकर सिर्फ पैसे के लिए, पर अंदर से सब थक गए हैं।
. अब रुक जाओ… एक पल रुक जाओ, आँखें बंद करो और सोचो— क्या सच में यह वही दुनिया है जिसके लिए हमारे बुज़ुर्गों ने सपना देखा था? जिसके लिए हमारे अतीत ने अपने प्राणों की आहुतियाँ दे दीं, जिसके लिए लहू की एक-एक बूंद बहाकर हमें जीवित रखा और अपना सर्वोच्च निछावर कर दिया। क्या हम उसी धर्म पर हैं?
. यहीं से शुरू होती है वापसी। Digitalbharats.com सिर्फ एक वेबसाइट नहीं है, यह वापसी का रास्ता है। MobilePe के साथ खेत से सीधे आपके घर तक, किसान से सीधे समाज तक, प्रकृति से सीधे जीवन तक।
. पर शर्त एक है… कोई मिलावट नहीं, कोई ज़हर नहीं, कोई लालच नहीं, सिर्फ प्रकृति + शुद्धता + ईमानदारी।
. हम केवल बेचेंगे नहीं, हम उगाएँगे— शुद्ध हवा, जीवित मिट्टी, स्वच्छ जल और शांत मन। हम रंगों को भी शुद्ध रखेंगे, खुशबू को भी सच रखेंगे और स्वाद को भी ईमानदार रखेंगे।
. क्या यहाँ कुछ छूटेगा? नहीं। साग, सब्ज़ी, फल, ड्राई फ्रूट, अनाज, मसाले, बीज, खाद, खनिज— जो भी प्रकृति ने हमें दिया है, सब यहाँ सम्मान के साथ होगा।
. यह किसके लिए है? उस किसान के लिए जिसकी मेहनत का सही दाम नहीं मिलता, उस उपभोक्ता के लिए जो ज़हर खाते-खाते थक गया है, उस युवा-युवती, महिला-पुरुष के लिए जो कुछ करना चाहता है, अपनी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहता है और उस समाज के लिए जो पैसा कमाकर भी अंदर से खाली है।
. हमारा संकल्प है— हम वापस लौटेंगे, लालच से प्रेम की ओर, बाजार से संस्कृति की ओर, शोर से शांति की ओर और प्रकृति की ओर।
. एक स्वीकारोक्ति… हाँ, हम भटक गए थे, पर अब हमें रास्ता याद आ गया है। Thank You Nature, We are coming back, We love you।
. स्वीकारोक्ति— हम दोषी हैं। हमने बीमारी बढ़ाई और अस्पताल खोलकर ताली बजाई, हमने बच्चों को रटाया और इंसान बनना भूलते गए, हमने खेत छोड़े और मॉल बनाए, हमने माँ को गाँव में छोड़ा और शहर में भविष्य ढूँढा, हमने मिट्टी को गंदा किया और कहा— एलर्जी बढ़ गई है।
. अब आईना देखो— अगर हर शहर में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल हैं, गली-गली में मेडिकल स्टोर हैं फिर भी हर घर में बीमारी है, तो गलती भोजन और गलत दिनचर्या की है।
. अगर हर शहर में कॉलेज हैं पर युवा भ्रमित हैं, हर गाँव में स्कूल हैं पर बच्चे दिशाहीन हैं, तो समस्या दिशा की है। अगर पैसा है पर शांति नहीं, तो कमी संस्कारों की है, कटोरा सोने का है पर आत्मा खाली है।
. सबसे बड़ा पाप— हमने प्रकृति को मारकर डेवलपमेंट कहा, किसान को निचोड़ा और सप्लायर कहा, मिलावट को मार्जिन कहा और लालच को ग्रोथ कहा। जब किसी ने कहा गलत है, तो हमने कहा जमाना बदल गया है, जबकि सच यह है कि जमाना नहीं बदला, हम गिर गए।
. यह आग जरूरी है— जो समाज अपने अपराध पर नहीं रोता, वह सुधरता नहीं और जो व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार नहीं करता, वह बड़ा नहीं बनता। आज हम कहते हैं— हमने बहुत बुरा किया है, अपने किए पर शर्मिंदा हैं और प्रकृति व ब्रह्मांड से क्षमा माँगते हैं।
. अब गहराई में उतरते हैं— असली अमीरी वह है जहाँ शरीर बिना दवा के स्वस्थ हो, मन बिना तुलना के शांत हो, पेट बिना डर के भरा हो, कमाई बिना नींद खराब किए हो, समाज बिना भूख के हो और देश बिना पैसे की सत्ता के हो। अगर यह नहीं है, तो अरबपति भी दरिद्र हैं।
. अब नया जन्म होगा— इस मंच पर बीमारी नहीं, स्वास्थ्य उगाएँगे; डर नहीं, भरोसा जगाएँगे; लालच नहीं, संतुलन सिखाएँगे; पहले इंसान बनेगा, फिर कमाएगा; पैसा उद्देश्य नहीं, उप-उत्पाद होगा।-


आओ जुड़ें प्रकृति से संस्कृति • आचरण • समृद्धि हम प्रकृति के बच्चे हैं और अब प्रकृति की ओर लौट रहे।
हमारा उद्देश्य प्रकृति, संस्कृति और स्वाभिमान के साथ एक नया डिजिटल भारत बनाना। यह वेबसाइट सिर्फ व्यापार का मंच नहीं, यह प्रकृति-आधारित जीवन शैली का डिजिटल स्वरूप है।
डिजिटल किसान मंडी — सीधे खेत से Digitalbharats.com और MobilePe के साथ एक सुसंगठित डिजिटल किसान मंडी विकसित की जा रही है, जहाँ— किसान अपनी उपज स्वयं प्रस्तुत करेगा, कीमत किसान तय करेगा, फसल सीधे प्रकृति से उठकर आपके पास पहुँचेगी। बिना बिचौलिया, बिना शोषण। यह मंडी नहीं — यह आत्मसम्मान का मंच है।
किसान और मैन्युफैक्चरर सहयोग का नया मॉडल :↔
हम सिर्फ बेचने–खरीदने की नहीं, परिवर्तन की व्यवस्था बना रहे हैं। उदाहरण: किसान देगा आलू → फैक्ट्री देगी चिप्स। किसान देगा दाल → प्रोसेसर देगा दलिया। किसान देगा अनाज → कंपनी देगी पैक्ड शुद्ध खाद्य। यह है सीधा सहयोग, जहाँ किसान कच्चा माल ही नहीं, सिस्टम का भागीदार बनता है।शुद्ध मैन्युफैक्चरिंग – शुद्ध भारत बिना मिलावट, बिना कृत्रिम रंग, बिना हानिकारक रसायन। सिर्फ: प्रकृति की उपज, प्रकृति के नियमों के साथ।
जैविक खाद और खनिज — सीधे किसान तक जैविक खाद, प्राकृतिक खनिज, मिट्टी को जीवित करने वाले तत्व। ये सब सीधे कंपनी से किसान तक, बिना नुकसान, बिना धोखा। मिट्टी स्वस्थ होगी तो किसान स्वस्थ होगा और देश समृद्ध होगा।
यह मंच किसके लिए है ? किसान भाइयों के लिए मैन्युफैक्चरर के लिए खाद्य उत्पादकों के लिए थोक व खुदरा खरीदारों के लिए हर उस नागरिक के लिए जो स्वदेशी, शुद्ध और सच्चा चाहता है।
हमारा संकल्प एक कदम आत्म-परिवर्तन की ओर, एक कदम स्वदेश की ओर, एक कदम संस्कृति की ओर, एक कदम प्रकृति की ओर।
हमारा नारा- बदलेंगे हम — बदलेगा हमारा देश।
प्रकृति को प्रणाम्
हमें गर्व है कि हम प्रकृति के बच्चे हैं । और हमें खुशी है कि हम फिर से प्रकृति की गोद में लौट रहे हैं। Thank You Nature I Love You

प्रकृति–परिवार–भारत Digitalbharats.com (व्यापार नहीं — जीवन व्यवस्था) MobilePe के साथ !
प्रस्तावना (जहाँ से सब शुरू होता है) हम यह स्वीकार करते हैं कि हम भटक गए थे। हमने धरती को इस्तेमाल किया किसान को दबाया भोजन को मिलाया और पैसे को भगवान बना दिया। आज हम यह भी स्वीकार करते हैं कि हम थक चुके हैं। इसलिए अब हम वापस लौट रहे हैं — प्रकृति की गोद में एक–दूसरे की बाँहों में और अपने भीतर। यह मंच कमाने का नहीं सम्भालने का मंच है।
हमारा संकल्प (जो बदलेगा नहीं) हम एक ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जहाँ— कोई भूखा न सोए कोई डर के साथ न खाए कोई अकेला न जिए कोई लालच में अंधा न हो कोई प्रकृति से कटकर अमीर न बने यहाँ पैसा होगा पर पैसे की सत्ता नहीं होगी।
यह मंच क्या है? यह वेबसाइट नहीं है। यह डिजिटल परिवार है। यहाँ— किसान पिता है प्रकृति माँ है उपभोक्ता बच्चा है उद्योग सेवक है और Digitalbharats.com एवं MobilePe इस परिवार की एक छोटा सा हिस्सा !
खेत से थाली तक — बिना चोट के हम वादा करते हैं— जो उगेगा, वही जाएगा जो जाएगा, वही खाया जाएगा जो खाया जाएगा, वही जीवन बनेगा कोई ज़हर नहीं कोई मिलावट नहीं कोई छल नहीं अगर कुछ शुद्ध नहीं है तो वह यहाँ नहीं है।
हमारा खेल (जिसमें सब जीतते हैं) हम इसे व्यापार नहीं कहते। हम इसे खेल कहते हैं — प्रकृति के साथ खेल। इस खेल में— किसान उगाता है प्रकृति दिशा देती है उद्योग रूप देता है समाज बाँटता है और पैसा स्वतः चलकर आता है यह खेल हार–जीत का नहीं संतुलन का खेल है।
डिजिटल मार्केटिंग यहाँ क्या करेगी? यह झूठ नहीं बेचेगी यह डर नहीं फैलाएगी यह लालच नहीं उकसाएगी यह बताएगी— किस खेत से आया किसने उगाया कैसे उगाया क्यों उगाया और जो जुड़ेगा वह पैसे से पहले परिवार में जुड़ेगा।
शांति का रास्ता हम मानते हैं— बीमारी शरीर से नहीं प्रणाली से पैदा होती है। इसलिए हम— मिट्टी को जीवित करेंगे पानी को सम्मान देंगे हवा को बचाएँगे मन को शांत करेंगे जब मन शांत होगा तो समाज हिंसक नहीं होगा।
हमारा सपना (जो अधूरा नहीं रहेगा) हम ऐसा भारत देखना चाहते हैं जहाँ— बच्चे खेत में खेलें युवा प्रकृति से कमाएँ बूढ़े सम्मान से जिएँ किसान मुस्कुराए और देश अपने आप आगे बढ़े !
अंतिम वाक्य (यह विज्ञापन नहीं है) अगर आप तेज़ अमीर बनना चाहते हैं तो यह मंच आपके लिए नहीं है। पर अगर आप सही इंसान बनकर साथ–साथ समृद्ध होना चाहते हैं तो आप पहले से हमारे हैं। जय हिन्द। जय प्रकृति। जय संस्कृति।।


